ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पिंजौर थाना क्षेत्र के सैनी मोहल्ला में बाइख सवार दो युवकों ने मामूली कहासुनी में एक युवक को गोली मार दी, जिससे युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस ने पिंजौर निवासी टिंकू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

