ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला टोहाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक नाबालिग को घर से अगवा कर उससे दुष्कर्म किया गया, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के स्थान पर छेड़छाड़ का मामला दर्जकर अपने काम की इतिश्री कर ली।
पीड़ित परिवार ने बच्चे के खून से सने कपड़े दिखाते हुए पुलिस पर ढुलमुल कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि दुष्कर्म के साथ पास्को एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज नहीं किया गया तो वे धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

