ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही तकरार देखने को मिली है | दरअसल नवजोत कौर को अमृतसर लोक सभा सीट ना दिए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं | सिद्धू अपनी पत्नी के समर्थन में बयानबाजी को लेकर सीएम कैप्टन पर नाराजगी व्यक्त की थी | सीएम कैप्टन ने आज पलटवार करते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मुझे हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते है | कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा कि मेरे और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कोई जुबानी जंग नहीं चल रही है, उनकी अपनी ख्वाहिशें हैं | हर व्यक्ति की अपनी ख्वाहिशें होती हैं |
Punjab Pradesh Congress Committee:Allocation was done by Congress high command in Delhi&they'd chosen not to accept Navjot Kaur’s application for ticket to contest from Chandigarh,he said,adding Chandigarh wasn't under Punjab&he had no role in selection of candidate from the city https://t.co/yI8vT91ZcA
— ANI (@ANI) May 17, 2019
आपको बता दें कि पंजाब में मतदान से पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने टिकट ना देने पर मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था |आज सीएम कैप्टन ने कहा कि सिद्धू को में बचपन से जनता हूँ कि हमारे बीच ऐसा कोई मतभेद नहीं है और ना ही कोई जुबानी जंग, लेकिन वह शायद खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते है |
आपको बता दे पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर टिकट नहीं दिए जाने पर आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह एव पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें अमृतसर संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिले | जिसके बाद चंडीगढ़ टिकट की भी डिमांड रखी थी | लेकिन उनकी दोनों मांगो को नकार दिया गया | जिसके बाद नवजोत कौर के आरोपों को खारिज करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।
इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलती है, और ना कभी बोलेगी | बता दें कि अमृतसर टिकट ना मिलने पर नवजोत कौर की तरफ से चंडीगढ़ टिकट की डिमांड की गई थी, लेकिन दोनों ही मांगें नहीं मानी गई थीं | इस पर नवजोत कौर ने निशाना साधते हुए कहा था कि कैप्टन साहब को लगता है कि मिसेज़ सिद्धू चुनाव नहीं जीत पाएंगी |



