ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- Lok Sabha Election 2019 में पंजाब में सातवें और अंतिम चरण के मतदान हो रहा है | बता दे पंजाब में मतदान के दौरान अलग-अलग जगह हिंसा हुई है | खबर के मुताबिक खडूर साहिब लाेकसभा क्षेत्र के तरनतारन के गांव सरली में मतदान के दौरान हिंसक घटनाओं में एक कांग्रेस समर्थक की मौत हो गई है और साथ में कई लोग घायल भी हो गए है |
पंजाब में 12:30 बजे तक लगभग 23.45 फीसद और चंडीगढ़ में 22.30 फीसद मतदान हुआ है। तेज गर्मी के बावजूद मतदान करने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए है | पंजाब के 13 लाेकसभा क्षेत्रों और चंडीगढ़ में मतदान जारी है | वहीँ पंजाब में कई इलाकों में हिंसा होने की खबर आई है तो वाहन दूसरी और चंडीगढ़ में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे है |

सुरक्षा को लेकर बात की जाए तो अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार जवान और पंजाब पुलिस के 72 हजार जवान तैनात किए गए हैं। जिसके बावजूद भी पंजाब में हिंसा होने की खबरे आ रही है | बता दे संगरूर में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हो गई जिसमे दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है | होशियारपुर में भो बीजेपी-कांग्रेस में झड़प हुई है | इसमें भी कई लोग घायल बताये जा रहे है | फरीदकोट के गांव कांगड़ में शिअद कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ जिसमे 2 लोग घायल हो गए है |
गांव कांगड़ में पूर्व मंत्री मलूका की गाड़ी पर पथराव किया गया। जिसमे मलूका बाल-बाल बच गए | उधर फरीदकोट में वोट डालने जा रहे नंबरदार पर भी जानलेवा हमला हुआ जिसमे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए है | पंजाब में सातवें चरण में शाम 6 बजे तक मतदान होगा।



