रात में शराब पहुंची तो धरने पर बैठे प्रत्याशी, महारानी परनीत कौर पर लगाया शराब बांटने का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पटियाला में चुनाव प्रचार खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद पटियाला में हंगामा हो गया | शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पटियाला में चुनाव प्रचार खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद पटियाला में हंगामा हो गया | शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे यहां के गांव फतेहपुर में एक शैलर में शराब पहुंचने की सूचना मिलने के बाद अकाली और पीडीए प्रत्याशियों ने धरना दे दिया |

डॉ. धर्मवीर गांधी और आकली-भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, ये शराब कांग्रेस उम्मीदवार महारानी परनीत कौर ने चुनाव में बांटने के लिए मंगवाई है |

रखड़ा का कहना है कि जब वो शैलर पहुंचे, दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया | इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह 4 बजे जब पुलिस ने आकर शैलर के ताले खुलवाए, तब जाकर धरना खत्म हुआ।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *