बहादुरगढ़ में विवाह समारोह से घर लौट रहे दो भाई हुए हादसे का शिकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहादुरगढ़ में बादली के सोंधी गांव के नजदीक एक ड्रेन में कार गिरने से कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहादुरगढ़ में बादली के सोंधी गांव के नजदीक एक ड्रेन में कार गिरने से कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई। रात भर दोनों भाइयों के शव ड्रेन में गिरी कार में पड़े रहे। सुबह लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने ड्रेन से कार को निकालकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी दो ममेरे भाइयों के रूप मे हुई है।

Dead body  दिल्ली के फतेहपुर निवासी महिपाल अपने ममेरे भाई ककरोला निवासी अशोक के साथ पेलपा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था।

Dead body

विवाह समारोह में शामिल होने के बाद रात के समय वह कार में अपने घर वापस लौट रहे थे। बूंदाबांदी होने के कारण सोंधी गांव के समीप उनकी कार का संतुलन बिगड़ने से कार वहां बनी ड्रेन में जा गिरी। रात होने के कारण किसी ने कार को गिरते नहीं देखा।

Dead body

सुबह के समय लोगों ने ड्रेन में कार गिरी देखकर इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौकें पर पहुंचकर ड्रेन से कार को बाहर निकालकर उसमें से दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *