ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भिवानी शहर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की सड़क एक बार फिर से उखड़ गई है। कुछ दिन पहले ही विभाग की ओर से यहां लास्टिक की सड़क बनाई गई थी। इस सड़क को बनाने के लिए दो महीने तक ओवरब्रिज का रास्ता बंद किया गया था, जिस कारण पूरे शहर में जाम के हालात बने रहे थे।
ऐसे में दूर दराज से आने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा था। रोजाना ट्रैफिक पुलिस से भी लोगों को उलझना पड़ता था, लेकिन अब एक बार फिर से वहीं हालात बन गए है।
ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से पर सड़क चटकने से वहां गहरे गड्ढे बन गए है, जिससे वहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सड़क के ऊंची-नीची और गडढे होने से ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहनों का संतुलन बिगड़ने से भी किसी समय हादसा हो सकता है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने बनाई गई सड़क के निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जब राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बारिश क रुकने के बाद इसे सही कराने और सड़क के जल्दी टूटने के कारण का पता लगाने की बात कही है।




