108 सुंदरियों को पछाड कर मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में मारेगी एंट्री !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बॉलीवुड के ऐतिहासिक पन्नों को पलट कर देखा जाए तो बॉलीवुड की बहुत सी विश्व सुंदरियों के नाम फिल्म जगत को जगमगाते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बॉलीवुड के ऐतिहासिक पन्नों को पलट कर देखा जाए तो बॉलीवुड की बहुत सी विश्व सुंदरियों के नाम फिल्म जगत को जगमगाते हुए नजर आते है। तो इसी कड़ी में अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि मानुषी छिल्लर का नाम बॉलीवुड से जुड़ने वाला है। जी हां साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी भी अब बॉलीवुड में दमखम दिखाने की तेयारी कर रही है।

manushi chillar  मिली जानकारी के अनुसार मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक फिल्म की टीम में शामिल हो चुकी है । जिसके बाद कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आ सकती हैं। फिलहाल इस की कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है। पर अगर ये बात सच हो जाती है तो मानुषी छिल्लर सुष्मिता सेन, ऐश, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा का नाम वाली लिस्ट में शामिल हो जाएगी जो पहले कभी मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स रह चुकी है।

manushi chillar

गौरतलब है कि भले ही नानुषी छिल्लर 108 सुंदरियों को पछाड़ कर मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम किया पर बॉलीवुड में पैर जमाना उनके लिए मुश्किल से भरा हो सकता है। साथ ही उनको इस इंडस्ट्री में कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। खैर अब ये देखना होगा की मानुषी छिल्लर बालीवुड में अपना जादू बिखर पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *