ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के पुलवामा इलाके में आज सुबह सुरक्षबलों और आतंकयों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस मुठभेड़ में सुरक्षबलों ने कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर खालिद समेत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया | दुःख की बात है कि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है और साथ ही एक नागरिक की भी मौत हो गई है | इसके अलावा सुरक्षाबलों के 2 जवान सहित 3 लोग इस मुठभेड़ में जख्मी हो गए है |
बता दे मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकयों में से शामिल जैश कमांडर खालिद जो 2017 के लेथपुरा हमले का मास्टरमाइंड था | उस हमले में सीआरपीएफ कैंप में पांच सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे | मारे गए इन 3 आतंकयों से हथियार भी बरामद किये गए है | पुलिस ने कहा इस इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद मुठभेड़ शुरू हुई | जिसके बाद सर्च ओप्रशन शुरू किया जिसके दौरान आतंकयों ने सुरक्षबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी |
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है | इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है | तलाशी अभियान जारी कर दिया गया गया है |



