ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहादुरगढ़ फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे के कारण फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लोहे की प्लेट के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गार्नियर लीनियर ऐड डेकोर फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

