ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में कल (12 मई, रविवार को) मतदान होना है. सभी 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से पहले ‘फेक न्यूज’ फैलाने वाला गैंग सक्रिय हो गया है. लिविंग इंडिया न्यूज़ की पुरानी खबरों की क्लिपिंग्स लेकर ऐसे शरारती तत्व फोटोशॉप के जरिए गलत खबरों और अफवाहों को फैलाने में सक्रिय हो गये हैं.
लिविंग इंडिया न्यूज़ अपने सभी दर्शकों से आग्रह करता है कि ‘फेक न्यूज’ फैलाने वालों से सावधान रहें. इन शरारती तत्वों का मकसद चैनल की छवि खराब करने के साथ-साथ अपने आकाओं को खुश करना भी है.
ऐसे ही एक खबर हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. जिसमें पुरानी स्क्रीनशॉट लेकर नये शब्द लिखे गये हैं. ब्रेकिंग न्यूज वाले हिस्से में दो अलग-अलग तरह के लाल रंग इस तस्वीर की सच्चाई बयां कर रहे हैं. अभय चौटाला की फोटो के साथ भव्य के साथ आने की बात कही जा रही है, जबकि ये तस्वीर कम से कम 5 महीने पुरानी है. लिविंग इंडिया न्यूज इस तरह की खबर का खंडन करता है. राजनैतिक लाभ लेने के लिए या दूसरे दलों को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह की ‘फेक न्यूज’ बनाई गई है. लिविंग इंडिया न्यूज ने इस तरह की कोई खबर कभी नहीं चलाई है.
कंप्यूटर की थोड़ी सी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस फोटो की हकीकत बता सकता है. ‘फेक न्यूज’ से दूर रह कर ही इससे बचा जा सकता है

