पीएम की रैली पर बोले इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला, ‘पीएम ने सिर्फ जुमले दिए, इधर-उधर की बातें की’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला चुनाव प्रचार के बीच पीपली के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए | जिसके बाद पत्रकारों से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला चुनाव प्रचार के बीच पीपली के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए | जिसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन चौटाला ने पीएम मोदी की फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में हुए रैली पर प्रतिक्रिया दी | उन्होने कहा कि, पीएम ने अपनी रैली में पॉलिसी की कोई भी बात नहीं की | सिर्फ जुमले दिए, इधर–उधर की बातें की हैं |

वो हरियाणा के लिए क्या करेंगे, कुरुक्षेत्र के लिए क्या करेंगे कुछ नहीं बताया | वहीं अर्जुन ने कहा कि, ये चुनाव कुरुक्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए निर्णायक स्थिति में है | इस चुनाव का फैसला एक दिन और एक क्षण में होता है | लेकिन पूरे 5 साल के लिए परिणाम होता है | ऐसे में मतदाता को पूरी सोच–समझकर उम्मीदवार को वोट करना चाहिए |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *