ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भडाना ने फिर से विवादित बयान दिया है। भडाना ने अपने सामने बीजेपी की टिकेट पर चुनाव लड़ने वाले कृष्णपाल गुर्जर को चोर और लुटेरा बताते हुए जीतने के बाद सडकों पर दौड़ा -दौड़ा पर पीटने की बात कही है |
अवतार सिंह भडाना ने खुद को केंट्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से बेहतर साबित करने के लिए गुर्जर को चोर और लुटेरा बताया। इतना ही नहीं भडाना ने कहा कि एक बार मुझे जिताकर संसद में भेज दो तो में कृष्णपाल गुर्जर तथा उसके मामा को फरीदाबाद की सडकों पर दौड़ा- दौड़ा कर, दौड़ा -दौड़ा कर पीटूँगा |


