किसानों ने उठाया खेतों में आगजनी का मामला, ‘किसान हूं, किसान की फसल जलते नहीं देख सकता’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने लाडवा में प्रचार के दौरान दर्जन भर गांवों का दौरा किया | इस दौरान किसानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने लाडवा में प्रचार के दौरान दर्जन भर गांवों का दौरा किया | इस दौरान किसानों ने अर्जुन चौटाला को अपनी परेशानियों से अवगत करवाया | खेतों में आगजनी से फसलों की बर्बादी, बेमौसमी आंधड़, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा उठाया गया | किसानों की इन परेशानियों को सुनने के बाद, अर्जुन चौटाला ने उन्हें ढांढस बंधवाते हुए कहा कि, वो भी एक किसान हैं, और इस तरह देश के अन्नदाता को वो परेशान होते नहीं देख सकते |

किसानों को हर हाल में न्याय दिलवाने के लिए वो संघर्ष करेंगे | बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि खुद को किसान हितैषी कहलाने वाली, बीजेपी इन साढ़ें चार सालों तक किसानों की बर्बादी को आंख मूंद कर देखती रही है | उनकी राहत में कोई कदम तक नहीं उठाया |

अर्जुन ने कहा कि, ये उनका सौभाग्य है कि, किसी भी सरकारीप पद पर न होने और क्षेत्र का नुमाइंदा न होने के बावजूद भी, किसान, मजदूर, ग्रामीण उनपर विश्वास जताते हुए उनसे अपनी परेशानियों को सांझा कर रहे हैं | उनका कहना है कि, महाभारत काल में धर्मनगरी में अन्याय के खिलाफ पांडव अर्जुन ने मोर्चा संभाला था, और आज के दौर में हर एक वर्ग को न्याय दिलाने के लिए उन्हें कुरुक्षेण के रण में उतारा गया है | अर्जुन ने आश्वस्त किया कि वो क्षेत्रवासियों की आवाज को दबने नहीं देंगे |

Watch Video

https://youtu.be/npDgSBuCXb4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *