सीएम मनोहर लाल का सभी 10 सीटों पर जीत का दावा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत का दावा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत का दावा ठोका है | राहुल गांधी की गुरुग्राम रैली को लेकर सीएम ने कहा कि, उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ता | लेकिन 1 महीने पहले करनाल में राहुल की रैली में जिस तरह से कुर्सियां खाली दिखीं उससे तो यही लगता है कि वो खुद एक्सपोज हो जाते हैं |

khattar

कुलदीप शर्मा के बीजेपी पर चंदा लेने के बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई धन कुबेर नहीं हैं | हम चैक के जरिये चंदा लेते हैं और कांग्रेस को भी इसी तरह से चंदा लेना चाहिए | वहीं सीएम ने वंशवाद की राजनीति पर बोलते हुए कहा कि, बीजेपी ने वंशवाद का खात्मा किया है और 2019 में बचा वंशवाद खत्म हो जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *