इस बार वोट डालने पर मिलेंगी ये खास सुविधाएं !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकतंत्र के इस महापर्व में नेता बेशक अपना पसीना बहाते रहें, लेकिन अगर आप वोट डालने जाते हैं तो इस बार आपको…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकतंत्र के इस महापर्व में नेता बेशक अपना पसीना बहाते रहें, लेकिन अगर आप वोट डालने जाते हैं तो इस बार आपको कड़ी धूप में पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। दरअसल गर्मी के सीजन में वोट डालने के लिये जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 40 डिग्री के पार के बीच लोग लाइन में लगकर मतदान तो करते हैं लेकिन गर्मी से उस लाइन को झेलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए इस बार चुनाव आयोग मतदातों की इस गर्मी वाली परेशानी को दूर करने के लिए विशेष सुविधाओं के साथ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेगा।

  haryana voter

हरियाणा के मुख्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन के मुताबिक सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वो 12 मई को होने वाले मतदान के दिन इन सभी सुविधाओं को जनता के लिए सुनिश्चित करें।

मतदान केंद्रों पर वोटर्स के लिए ये सुविधाएं…

1. पीने का साफ और ठंडा पानी

2. ORS के पैकेट्स

3. ड्राइवर के साथ एंबुलेंस

4. प्राथमिक उपचार के लिए किट

5. टॉयलेट और पार्किंग की सुविधा

6. दिव्यांगों के लिए खास रैंप

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि है कि गर्मी के मौसम में चुनाव हैं इस वजह से ये सारी सुविधाएं पोलिंग स्टेशन्स पर मौजूद रहेंगी जिससे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी | राजीव रंजन ने सभी अधिकारियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

haryana voter

सोमवार को चंडीगढ़ में स्वीप कोर कमेटी की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष शौचालय, रैंप की भी सुविधा होगी, बैठक में मौजूद दिव्यांगजन राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनसे चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के सुझाव मांगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2019 से अबतक प्रदेश में 17 हजार नये दिव्यांग मतदाता रजिस्टर हुए हैं।

haryana voter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *