मोदी-शाह के दौरे की रुपरेखा बनाई, कांग्रेस के नेता कांटा निकालने में लगे-सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने रोहतक में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने रोहतक में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 और 10 मई और अमित शाह के 5 और 10 मई के दौरों को लेकर रुपरेखा बनाई गई।

कांग्रेस के नेता कांटा निकालने में लगे-सीएम

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा की रोहतक और सोनीपत सीटों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोनों सीटों के परिमाण सभी बहुत उत्सकता से इंतजार कर रहे है। कांग्रेस के नेता एक दूसरे का कांटा निकालने में लगे हुए है। एक नेता का कांटा जींद में निकला था और दूसरे का रोहतक व सोनीपत में निकला है।

नुकसान की भरपाई होगी-सीएम

किसानों की गेहूं की फसल में हो रही आगजनी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आग लगने से रोकने के लिए बिजली के कट लगाए जा रहे है। पहले की तरह इस बार भी किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *