ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के निकट पंचपुला में दर्दनाक सड़क हादसा हो जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी जिस कारण मौके पर ही करीब 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे के कारण करीब 35 लोग गंभीर जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि घायलों को प्रशासन ने स्थानिक लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत होने के कारण ये भयानक हादसा हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

