बीजेपी प्रत्याशी का विरोध जारी, अब रत्नलाल कटारिया का किया विरोध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया ने खण्ड रायपुर रानी के गांवों का दौरा किया | अंबाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया ने खण्ड रायपुर रानी के गांवों का दौरा किया | अंबाला से बीजेपी प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया ने जनसभाएं कर जनता से सम्पर्क साधने की कोशिश की | इस दौरान रतनलाल कटारिया ने कहा की मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता के लिए अनेकों नई नीतिਯयां बनाई गई हैं | उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विशेष तौर पर किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा |

आज देश के लोगों को जो पहले भय रहता था उस भय को मोदी ने खत्म किया है | वही रायपुर रानी क्षेत्र के बगवाली गांव में ग्रामीणों ने रत्नलाल कटारिया का विरोध किया | ग्रामीणों ने सांसद द्वारा घोषणा किये गए पैसे न देने के कारण विरोध किया | विरोध करते समय ग्रामीण बोले आपके घर दस-दस चक्कर लगा लिए |

जब भी हम जाते थे तो हमे कहा जाता था कि सांसद सो रहे हैं या बीमार हैं | वहीं ग्रामीणों के विरोध करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया | वीडियो में भाजपा प्रत्यशी सांसद रत्न लाल कटारिया भी लोगो को पैसे ब्याज सहित देने की बात कर रहे है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *