ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनावों के बीच हरियाणा पर आतंकी खतरा मंडराता दिख रहा है | चुनाव के बीच आतंकी हरियाणा को निशाना बनाने की फिराक में हैं | 12 मई को हरियाणा में चुनाव हैं और फिर इसके ठीक 4 दिन बाद हरियाणा के आधा दर्जन जिलों में आतंकी बम धमाका करने की फिराक में हैं | अंबाला रेलवे स्टेशन डायरेक्टर को आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक धमकी भरा पत्र मिला है |
जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने अंबाला के छह जिलों के रेलवे स्टेशन, धार्मिक जगहों पर बम धमाके करने की बात कही है और आतंक की इस धमकी वाले खत के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल बना हुआ है | लेकिन प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है | हर तरफ सुरक्षा के पूख्ता बंदोबस्त किये जा रहे हैं | लेकिन आतंक की इस धमकी के बाद सवाल ये उठ रहा है कि, क्या चुनावों को पूरे सुरक्षा बंदोबस्त के साथ पूरा करवाने के लिए आखिर हमारी सरकार और पुलिस तंत्र कितना तैयार है ?
Watch Video
https://youtu.be/k9re6pQTlmk
