पूर्व कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ अकाली दल में होंगे शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस के बागी नेता और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ एक बार फिर पार्टी बदलने की तैयारी में हैं | कभी कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस के बागी नेता और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ एक बार फिर पार्टी बदलने की तैयारी में हैं | कभी कांग्रेस के सीनियर नेताओं की सूची में रहने वाले बराड़ अब 19 अप्रैल को  शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो सकते हैं और इस बात की आशंका तो पहले से ही जाहिर की जा रही थी | लेकिन इस खबर को उस वक्त मुहर लग गई जब बराड़ ने आज खुद ट्वीट करके इस बात का ऐलान कर दिया कि, वो अब अपनी आगे की राजनीतिक पारी को शिरोमणि अकाली दल के साथ बढ़ायेंगे।

दरअसल जगमीत बराड़ ने आज सुबह एक ट्वीट किया है और उसमें लिखते हुए बराड़ ने कहा कि, “अपनी राजनीतिक और व्यक्तिगत क्षमता में, मैं श्री गुरु नानक देव के गुणों और सिद्धांतों से प्रेरित हूं | इसलिए मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों को सूचित करता हूं जो हमेशा मेरे साथ खड़े हैं कि, मैं कल श्री मुकतसर साहिब में शिरोमणि अकाली दल को ज्वाइन करुंगा”

पंजाब के मालवा क्षेत्र में बराड़ का दबदबा रहा है | फिरोजपुर सीट से वैसे तो अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं | लेकिन जगमीत बराड़ के अकाली दल का दामन थामने की चर्चाओं के बीच ये क्यास अभी से लग रहे हैं कि, बराड़ के अकाली दल में शामिल होने के बाद वो फिरोजपुर सीट से अकाली-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार ऐलान किये जा सकते हैं | बहरहाल अब ये जान लेते हैं कि आखिर, पंजाब की राजनीति के बड़े चेहरों में शूमार जगमीत बराड़ हैं कौन, और उनकी राजनीतिक पारी अभी तक कैसी रही है ?

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *