हरियाणा में आप-कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन, आप नेता संजय सिंह का बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के फॉर्मूले से हरियाणा को कांग्रेस की ओर से बाहर करने के कारण गठबंधन की उम्मीद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के फॉर्मूले से हरियाणा को कांग्रेस की ओर से बाहर करने के कारण गठबंधन की उम्मीद पर संशय गहरा गया है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हरियाणा में गठबंधन के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होने के कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का हवाला देते हुये कहा कि कांग्रेस गठबंधन की इच्छुक नहीं दिखती है। इससे लगता है कि बातचीत पूर्ण विराम की ओर अग्रसर है।

AAP And Congress

संजय सिंह ने कहा कि आजाद ने हरियाणा में गठबंधन को लेकर आप नेताओं के साथ बातचीत होने से इंकार कर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी पहले ही गठबंधन की संभावनाओं से इंकार कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *