ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जिसका औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर थी और दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर इस पर मुहर भी लगा दी गई। JJP 7 सीटों पर और AAP 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हम मिलकर हरियाणा प्रदेश में बदलाव लाने का काम करेंगे।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/622337088239376/
दुष्यंत ने कहा कि एक और एक मिलकर ग्यारह बन गये हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गठबंधन के बाद प्रदेश में बदलाव आएगा। बता दें कि दो दिन पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सांसद दुष्यंत चौटाला ने इस गठबंधन के स्पष्ट संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि नवरात्रों में ही गठबंधन को लेकर खुशखबरी दे दी जाएगी। गुरुवार को दिग्विजय चौटाला ने भी अरविंद केजरीवाल की तारीफ की थी। गठबंधन की घोषणा के मौके पर जननायक जनता पार्टी की तरफ से सांसद दुष्यंत चौटाला, निशान सिंह, केसी बांगर मौजूद थे। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद और दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय मौजूद रहे।
