ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन करने के बाद ओम प्रकाश चौटाला को उम्मीदवारों की लिस्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद ओम प्रकाश चौटाला ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेंगे।
अभय ने दावा किया कि 15 अप्रैल को सभी 10 लोकसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। अभय ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र के जरिए केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। दोनों ही दल जनता को बहकाने का काम कर रहे है।

