ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही हरियाणा में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई है। सिरसा से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने चुनाव लड़ने के लिए चंदा देने की अपील की है। चंदे के लिए ट्वीट करते हुए अशोक तंवर ने अपना खाता नंबर भी शेयर किया।
तंवर के ट्वीट के बाद यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए रॉबर्ट वाड्रा से लेने की बात कही है। वहीं, बीजेपी ने तंवर के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल, प्रियंका, वाड्रा, चिदम्बरम तक ने बड़े घोटाले करके पैसा जमा किया है। ऐसे में यूजर्स की भावना सही है |
बीजेपी के उलट कांग्रेस ने इसे चंदे की अपील बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने राफेल में दलाली और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाकर बीजेपी की तरह से पैसा जमा नहीं किया है। इसलिए ईमानदारी से चुनाव लड़ने के लिए चंदे के जरिए आम लोगों और कार्य़कर्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Watch Video
