पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर का बयान, ‘PM ने भ्रष्टाचार खत्म ना करके, मुझे रास्ते से हटाया’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी में पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने कहा कि उन्होंने मोदी के दम पर सेना में फैले भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी में पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने कहा कि उन्होंने मोदी के दम पर सेना में फैले भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी | लेकिन भ्र्ष्टाचार को तो ख़त्म नहीं किया | उन्हें ही रास्ते से हटा दिया गया | उन्होंने कहा एक क्रांतिकारी परिवार से हूँ किसी भी कीमत पर झुकने वालों में से नही हूं | भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं और मैं अपने माता-पिता और बड़ों से आशीर्वाद लेकर जा रहा हूं |

ग्रामीणों ने मुझे वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ रवाना किया है | जिस तरह से आज मुझे ग्रामीणों का सम्मान और आशीर्वाद मिला है | तेज बहादुर की मां निहाल कौर यादव ने कहा कि मोदी ने मेरे बेटे के साथ न्याय नहीं किया | अब जनता न्याय करेगी | मेरे बेटे का कोई कसूर नहीं था | पूर्व BSF जवान तेज बहादुर के पिता शेर सिंह ने बताया कि जो परिवार की परंपरा थी उसी को आगे बढाया है | देश, जाती और धर्म के लिए है जो हमारे बुजुर्गों ने किया उसे ही आगे बढाते हुए जनता के सामने पेश किया है | उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग वो चौथे आदमी थे जिनके अनुसार देश को आज़ादी दिलाई थी |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *