ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया | बता दें कि पूरे देश में कई जगहों पर कांग्रेस मेनिफेस्टो जारी कर रही है | प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक तंवर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने कहा कि एक साल तक पूरे देश में फीडबेक लेने के बाद मेनिफेस्टो तैयार किया गया है | ये चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा |
केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने कहा कि घोषणा पत्र के जरिए देश की सबसे पुरानी पार्टी देश की जनता को आह्वान कर रही है कि आओ मिलकर फिर से उस देश को बनाने का काम करें | जिसकी कल्पना संविधान निर्माताओं ने की थी | उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए बीजेपी को हराना जरुरी है | उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी देश को सुरक्षित करने की बात कह रहे है | लेकिन क्या इतने साल सरकारों ने देश को सुरक्षित नहीं किया |
दरअसल अब देश के मूल स्वरूप को बचाने की जरुरत है | उन्होंने कहा कि ये कहां का कानून है कि एक व्यक्ति पर आरोप लगाओ और जेल में डाल दो | पिछले पांच सालों में जो दुर्दशा किसानों की हुई है वो कभी नहीं हुई | हम सत्ता में आने के बाद किसान का कर्ज माफ करेंगे । किसानों के लिये अलग से बजट होगा | किसानों के खिलाफ क्रिमिनल मामले दर्ज नहीं होंगे |
उन्होंने कहा कि धारा-370 और कश्मीर का अपना एक इतिहास है | धारा 370 जारी रहेगी हम इसे हटाने के पक्ष में नहीं है | साथ ही कहा कि हरियाणा स्क्रीनिंग कमेटी की लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर पहली बैठक हो चुकी है और 1200 आवेदन आए हैं | बड़े नामों पर चर्चा हो चुकी है | एक दो बैठके और भी होगी |
Watch Video
