ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नेशनल हाइवे मार्ग पर सीएनजी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में अचानक आग लगने से मुख्य मार्ग पर अफरातफरी मच गई | बात्ता गांव के पास आग की लपटों से आसपास काम कर रहे किसान, राहगीर घटना स्थल की तरफ दौड़े | जहां गाड़ी चला रहा कौलेखां का मंदीप ने जलते वाहन से छलांग लगाकर जान बचाई | मंदीप ने बताया कि वो शाम साढ़े छह बजे कैथल से कलायत आ रहा था |
बात्ता गांव रोड पर पहुंचते ही कार के इंजन से धुआं निकलने लगा | मैंने तुरंत कार रोक दी और वो उससे बाहर निकल आया | देखते ही देखते कार को आग में अपनी चपेट में ले लिया | सूचना पर विभाग टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया | थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है |
Watch Video
