ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पलवल के एक गांव में सामने आया है। घर में सो रही एक युवती को तीन युवकों ने पकड़कर पिस्तौल के दम पर उसके साथ गैंगरेप किया।
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने किसी को बतान पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर खिल्लूका गांव निवासी मजाल, शाहून और इमान के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

