ਔਨਲਾਈਨ ਡੈਸਕ/ਲਿਵਿੰਗ ਇੰਡੀਆ ਨਿਊਜ਼:– परिवर्तन रथयात्रा के माध्यम से हरियाणा में राहुल की एंट्री हुई | इस यात्रा में हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ,भूपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रथ यात्रा में मौजूद रहे | यात्रा में राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा आप लोग रास्ते में रेड लाइट पर खड़े हो कर अपनी वाजु वाले को सिर्फ एक बात कहना चौंकीदार आगे की बात वो अपने आप चोर कह देगा | उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था प्रधानमंत्री मत बनाओ मुझे चौकीदार बनाओ | पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने चार करोड़ 70 लाख युवाओ को बेरोजगार बना दिया है।
अनिल अंबानी को 30 हजार का कॉन्ट्रैक्ट थमा दिया | मोदी सब को कहते है मित्रो | लेकिन अम्बानी, अडानी को भाई कहते हैं | अपने मित्रो से पैसा लेकर अपने भाइयो को दिया है | लेकिन किसानों के लिए कुछ नही किया | अगर नरेंद्र मोदी किसानों, गरीब , महिलाओं को न्याय नही देंगे तो हम न्याय देंगे | हिंदुस्तान के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवार को 72 हजार रुपये हर साल उनके खाते में डालेगे | जिनकी आमदनी 12 हजार से कम है उनके एकाउंट में कांग्रेस पार्टी पैसा डालेगी | 2 दिन के अंदर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनो स्टेट के किसानों का कर्ज माफ कर दिया है | गब्बर सिंह टैक्स हटाकर सस्ती GST लागू करेंगे | हिंदुस्तान को जोड़ने का काम कांग्रेस कर रही है मोदी जी तोड़ने का काम कर रहे हैं |
Watch Video
