ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं | जिसके तहत अभी तक हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के विभिन्न थानों में कुल 2,528 हथियार ही जमा हुए हैं | फिलहाल अभी भी ये प्रक्रिया पूरी की जा रही है |
जिला प्रशासन की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने निर्देश जारी किये हुए हैं कि, जितने भी लोगों के पास लाइसेंसी हथियार घरों में रखे हुए हैं, वो चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जल्द उन्हें अपने अपने नजदीकी पुलिस थाना और पुलिस चौकियों में जमा करवाएं।

