ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मोहाली में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई | गांव बल्लू माजरा में देर रात फिल्मी स्टाइल में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 3 बदमाशों को दबोच लिया है | पुलिस ने बदमाशों से 32 बोर की रिवॉल्वर, 12 बोर का तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किये है |
गांव वालों का कहना है कि, बीती रात करीब 11 बजे के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच 1 बजे तक गोलियां चलीं | करीब 15 से 20 राउंड फायर में एक बदमाश के घायल होने की खबर है।


