ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करतारपुर कॉरिडोर निर्माण को लेकर भारत ने आज पाकिस्तान उप उच्चायुक्त को तलब किया | भारत ने पाकिस्तान की ओर से करतारपुर गलियारे पर नियुक्त समीति में कई खालिस्तानी अलगाववादियों की मौजूदगी को लेकर चिंता जाहिर की है |
दरअसल पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के निर्माण पर भी अपनी नापाक हरकत को जारी रखते हुए, आतंकी हाफिज सईद के खास सहयोगी और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला को भी शामिल किया है | जिसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है और गोपाल चावला कि समीति में नियुक्ति को लेकर जवाब मांगा है।

