ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शहीदी दिवस पर सर उपाधि वालों पर दुष्यंत के दिये गये बयान पर प्रदेश में सियासी भूचाल पैदा हो रखा है | भिवानी में आज दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका गया |
यहां युवा शक्ति बदलाव के सदस्यों ने सांसद और जेजेपी नेता दुष्यंत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे अपने बयान पर माफी मांगने की अपील की है |
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, अगर अपने बयान से दुष्यंत ने माफी नहीं मांगी तो फिर प्रदेशभर में दुष्यंत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जायेंगे।
Watch Video
