लोकसभा चुनाव से पहले अभय चौटाला को लगा बड़ा झटका !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव से पहले अभय चौटाला को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अभय चौटाला को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव से पहले अभय चौटाला को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अभय चौटाला को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है जिस कारण अभय चौटाला बहुत बड़ा झटका लगा है। वहीं स्पीकर ने इनेलो विधायक केहर सिंह रावत और रणबीर गंगवा के भी इस्तीफा को मंजूर कर लिया है।

abhay chautala

बता दें कि दोनों विधायक हाल के दिनों में भाजपा में शामिल हुए है। वहीं इस पर स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि दोनों के इस्तीफे के बाद अभय चौटाला को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हरियाणा विधानसभा में बड़ा दल कांग्रेस का है जिसके बाद जो उनकी तरफ से प्रतिपक्ष के पद के लिए नाम दिया जाएगा उस पर फैसला किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *