हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की कांग्रेस पार्टी ने खोली पोल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी जब सुर्खियों में रही है तो वो सिर्फ अपने लटको झटको और अदाओं के कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी जब सुर्खियों में रही है तो वो सिर्फ अपने लटको झटको और अदाओं के कारण रही है पर इस बार सपना चौधरी सियासत को लेकर चर्चा में छाई हुई है।

Sapna Choudhary Sapna Choudhary गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सपना चौधरी इस बात को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है कि वो मथुरा से लोकसभा चुनाव को लड़ सकती है वो भी कांग्रेस पार्टी की और से। पर बीते दिन सपना चौधरी ने इस बात का खंड़न करते हुए कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ रही है और ना ही वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई है। इस बयान के बाद सपना चौधरी की पोल कांग्रेस पार्टी ने खोल दी है।

congress leader

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी सदस्यता फार्म को जारी करते हुए कहा कि पहले ना सिर्फ सपना बल्कि उनकी बहन ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया था। साथ ही बता दें कि यूपी के कांग्रेस प्रधान राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी और सपना चौधरी की तस्वीर को सांझा कर सपना चौधरी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया था। पर बीते दिन सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी तस्वीरों को पुरानी बताते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का खंडन किया था  जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने सपना चौधरी दे हस्ताक्षर वाले फार्म को जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *