ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 48 घंटे लगातार बोरवेल में फंसे रहने के बाद बाहर निकाले गए बच्चे नदीम खान की हालात में अब सुधार बताया जा रहा हैं | इसकी जानकारी देते हुए जिला सिविल सर्जन डॉ संजय दहिया ने बताया कि बच्चे की हालात अब पहले की तुलना में ठीक है और वेंटिलेटर को 50% तक घटा दिया गया है |
डॉक्टर संजय दहिया ने उम्मीद जताई है कि कल तक बच्चा कुछ खाने-पीने भी लगेगा | हालांकि अब तक बच्चे को ड्रिप के जरिए फीड दिया जा रहा है | निमोनिया की रिपोर्ट के बारे में बताते हुए डॉ संजय दहिया ने कहा कि आज की टेस्ट रिपोर्ट कल की तुलना में काफी बेहतर पाई गई है |
Watch Video
