ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शिमला में ABVP और एसएफआई के छात्र आपस में भिड़ जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएफआई के छात्र खेल के मैदान में खेल रहे थे उसी स्थान पर ABVP के छात्रों ने वहां पर शाखा लगाने के लिए कहने लगे।
पर एसएफआई के छात्र वहां पर खेलते रहे जिसके बाद ABVP के छात्रों ने SFI के छात्रों पर हमला कर दिया। दोनोे के बीच में झगड़ा बढ गया।
इस झगड़े के कारण करीब 10 से 12 छात्र जख्मी हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।






