ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जननायक जनता पार्टी को चुनाव चिह्न मिल गया है | इस चुनाव में जेजेपी का चुनाव चिह्न चप्पल होगा | जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया के माध्यम से जननायक जनता पार्टी को मिले निशान के बारे में जानकारी दी है |
उधर दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के चुनाव चिह्न को गरीब वर्ग से जोड़ते हुए कहा कि जूते तो कहीं ना कहीं अंग्रेजों की निशानी है | लेकिन गरीब, कमेरे, ग्रामीण और किसान की निशानी तो चप्पल है |
Watch Video
