फरीदाबाद में मौत के बदले मौत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद के पलवल में 8 दिन पहले दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए युवक के पक्ष के लोगों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद के पलवल में 8 दिन पहले दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए युवक के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला किया जिस कारण उन्होने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी भूप सिंह के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका दूसरे पक्ष के लोगों के साथ झगड़ा हो गया था।

firing

उसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर वहां बैठे भूप सिंह पर गोलियां दाग दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि 8 दिन पहले भूप सिंह पक्ष के लोगों की ओर से की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के तारा चंद की मौत हो गई थी। उसी का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *