ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल हमने आपको दिखाया था बहादुरगढ़ का स्कूल | जहां पर खुलेआम नकल चल रही थी | लेकिन नकल रोकने वाला कोई नहीं था | मामला सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र ने तीनों सेंटर रद्द कर दिए | अब इन सब के बावजूद भी ये नकलची अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है |
अब मामला आया है झज्जर के राजकीय कन्या वरिष्ठ महाविद्यालय से जहां खुद पुलिस कर्मचारी नकल करवा रहे है | हालांकि धारा 144 लागू है | लेकिन यहां पर उसकी धज्जियां उड़ती साफ दिखाई दे रही है | तस्वीरों में आप साफ देख सकते हो जहां देखो वहां नकलची बुक खोल कर बैठे है | इस परीक्षा केंद्र के बाहर नकलचियों का लगा जमावड़ा लगा हुआ है | ऐसे में मोनहर लाल सरकार के दावों और पुख्ता इंतजामों की पोल खुलती साफ दिखाई है |
Watch Video
