सुनीता महिलाओं में जगा रही स्वरोजगार की अलख, मशरूम से व्यंजन बनाकर अच्छी कमाई कर रही सुनीता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वैसे तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन जींद जिले के गांव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वैसे तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन जींद जिले के गांव ईगरा की सुनीता ने नारी शक्तिकरण में एक मिसाल पेश की है। सुनीता सोनीपत के मुरथल से ट्रेनिंग लेकर न खुद स्वाबलंबी बनी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। सुनीता अपने घर में ही मशरूम उगाकर उसके उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचकर अच्छी कमाई कर रही है।

सोनीपत ने बताया कि वे शुरू से ही काम में अपने पति का हाथ बटाना चाहती थी। इसलिए उसने खुद का रोजगार करने की ठानी। इसके लिए उसने सोनीपत के मुरथल और बागवानी विभाग जींद से अचार और मुरब्बा बनाने की ट्रेनिंग ली। बाद में किनाना गांव में एक लघु इकाई स्थापित कर मशरूम से भुजिया, आचार, मरब्बा बनाना शुरू किया। सुनीता दूसरी महिलाओं को भी स्वाबलंबी बनकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

Watch Video 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *