हरियाणवी गाने “पहली मुलाकात” पर विवाद, सरकारी स्कूल में ‘लव-अफेयर’ गाना फिल्माने का मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के भट्टू कला स्थित सरकारी स्कूल प्रांगण में लव अफेयर थीम पर फिल्माए गए हरियाणवी गाने “पहली मुलाकात” पर शिक्षा विभाग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के भट्टू कला स्थित सरकारी स्कूल प्रांगण में लव अफेयर थीम पर फिल्माए गए हरियाणवी गाने “पहली मुलाकात” पर शिक्षा विभाग हरियाणा के डायरेक्टर जनरल ने अपनी जांच पूरी कर ली है | इस मामले में गाना बनाने कंपनी के डायरेक्टर मनोज सोनी, गायक मनदीप बांगरू सहित गाना फिल्माने वाले आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं | बता दें कि सरकारी स्कूल में फिल्माए गए इस गाने के शूट में कई अध्यापक भी शामिल थे | कई अध्यापकों ने नियम ताक पर रख कर इस विवादित शूट में अपनी भूमिका निभाई थी। जब यह गाना लोगों के सामने आया तो, लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त को की थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई थी।

इसके बाद यह मामला शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के दरबार में भी उठा था।जिला शिक्षा अधिकारी  ने बताया कि पिछले वर्ष मई माह में सामने आया था कि भट्टूकलां के सरकारी स्कूल में बिना अनुमती के स्कूल में रहकर एक हरियाणी गाना शूट किया गया था। स्कूल के स्टाफ को यह जानकारी नहीं थी कि गाना लव अफेयर थीम पर फिल्माया जा रहा है, ऐसे में अब मामले की जांच कर डीजी की ओर से गाना बनाने वाली कंपनी, डायरेक्टर व स्कूल में गाना फिल्माने वाले आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एफआईआर के लिए रिपोर्ट ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को भेज दी है और 3 दिन में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गाने को यू-ट्यूब से हटाने के लिए पत्र लिखा गया है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *