ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर के गांव भदानी में शहीद विक्रांत के घर उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला पहुंचे | यहां दुष्यंत ने शहीद को जहां श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर शहीदों की शहादत पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
दुष्यंत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जहां देश की रक्षा के लिए हमारे 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए तो वहीं इन जवानों की शहादत को नमन करने की बजाये बीजेपी चुनावों में वोट बटोरने के लिए जुट गई है | इस दौरान दुष्यंत ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, जेजेपी ने तो सिर्फ जींद उपचुनाव के लिए आप का समर्थन मांगा था, जेजेपी ने कभी भी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है।
Watch Video
https://youtu.be/xrvcSR7f8y4
