ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बम बारूद और गोली से जब बात नहीं बनी तो पाकिस्तान एक नया हथकंडा आज़माने की कोशिश में लग गया है और इस हथकंडे के ज़रिये उसने भारतीय सुरक्षाबलों के जवानो को नुक्सान पहुँचाने के लिए एक खतरनाक और घिनौनी साज़िश का प्लान बनाया है। पाकिस्तान के इस प्लान की भनक भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियो को लग गयी है। भारतीय एजेंसियो ने पूरे देश और खास तौर से जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिको और तमाम सुरक्षाबलों के जवानो को सचेत किया है क्युकिं ये खतरनाक प्लान है ऑपरेशन पाइजन। पाकिस्तान के इस ऑपरेशन और आतंकवादियों के हथकंडो का खुलासा हुआ है |
एक तरफ जहाँ पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान को रिहा कर दोनों देशो में शांति का सन्देश फ़ैलाने का पैगाम दिया हैं वहीँ अब पाकिस्तान का दूसरा चेहरा बेनकाब हुआ है। और इसे बेनकाब किया है भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियो को ये खबर लगी है की पाकिस्तान भारतीय सैनिको के राशन में ज़हर मिलाने की प्लानिंग कर रहा है |
पाकिस्तान ने तमाम दांवपेच चलने के बाद आखिरकार मजबूरन भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार रात अटारी बॉर्डर पर रिहा कर दिया। हालांकि, बौखलाए पाक ने अपनी खीझ नियंत्रण रेखा पर निकाली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
जम्मू कश्मीर और में फिर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। आर्मी के जवानो ने भी आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया है। मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों के होने की सुचना मिल रही है | ये मुठभेड़ कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा क्षेत्र में चल रही है | इस वक़्त भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है | ऐसे में आतंकवादी भी मौके का फायदा उठा कर किसी बड़ी साज़िश को अंजाम देने की फ़िराक़ में है।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है, साथ ही उसकी ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं और गोलाबारी भी की जा रही है | सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। सीमा पर तनाव के बीच पुलवामा के ही त्राल सेक्टर में शनिवार तड़के एक बड़ा धमाका हुआ है | लेकिन धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Watch Video
https://youtu.be/uuPS2WY4LoM
