ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक बार फिर से फरीदाबाद पुलिस सवालों के कठघरे में खड़ी हुई है | 12 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस करीब 1 महीना बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी |
परिवार अब न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है | महिला थाना, पुलिस कमिश्नर ऑफिस, डीसी दफ्तर और सीएम विंडो पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।


