ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा विधानसभा में आज हरियाणा का बजट पेश किया जाना है। जिसको लेकर हर कोई चाहे वो एक आम आदमी हो या फिर कोई उद्योगपत्ति हर किसी की इस बजट पर अपनी नजर टिकाई हुई है। हरियाणा के अंतरिम बजट को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पेश करेगे। इस बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री अभिमन्यु का बड़ा बयान सामने आया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट किसान और कर्मचारियों पर केंद्रित होगा। साथ ही युवाओं और महिलाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होने सबका विकास और सबका साथ की भी बात कही है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि गौरतलब है कि चुनावी साल है जिस कारण हरियाणा सरकार इस साल कोई भी कर नहीँ लगाएगी। हरियाणा सरकार का साल 2015 का बजट करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ का था। साथ ही साल 2015 में की गई बजट की घोषणाएं अभी भी अधुरी है। खैर अब ये देखना होगा की हरियाणा का बजट किस प्रकार का होगा। और सरकार लोगों को कितनी राहत देती है।

