विधानसभा में भड़के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हूडा, कहा मै जेल जाने के लिए तैयार हूं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भड़क उठे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भड़क उठे | दरअसल सदन में जब करण दलाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे तो फिर हुड्डा भी बीच में कूद पड़े | हुड्डा भड़के हुए अंदाज में बोले कि हरियाणा सरकार के मंत्री बार-बार ये कहते हैं कि एक सीएम तो अंदर गया है, दूसरा भी जल्द जाएगा।

ये लोग खुद ही शिकायतकर्ता बन रहे हैं, खुद वकील और खुद ही जज बने हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि सरकार जांच करवा ले वो जेल जाने के लिए तैयार है | वहीं हुड्डा की इस बात पर सीएम मनोहर लाल हल्का सा मुस्कुराए और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु जवाब देने के लिए खड़े हुए। वित्तमंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियां कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कर रही है। कोर्ट में तारीखें ली जा रही है। आप कोर्ट में सहयोग करो जल्द फैसला आ जाएगा। उसमें अपने आप पता चल जाएगा कि आप अंदर जाएंगे या बाहर जाएंगे।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *