ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पिछले 19 दिनों से NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं | कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं अब पूरी तरह से चरमराने लगी हैं | कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अब सरकार ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं |
कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने की हिदायत दे दी गई है और इस बीच सरकार ने अब हड़ताल पर गये कर्मचारियों को बर्खास्त करना भी शुरु कर दिया है | मांगों को लेकर सड़क पर मोर्चा डाले बैठे कर्मचारियों की अब सरकार के साथ तकरार बढ़ने लगी है।
Watch Video
