सेना के कैंप के समीप दिखी संदिग्ध गतिविधि, कैंप के संतरी ने की हवाई फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में शोपिया के नगीशरा इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के नजदीक संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सुरक्षा बलों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में शोपिया के नगीशरा इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के नजदीक संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर इलाके की घेराबंदी कर दी है। सूत्रों के अनुसार नगीशरां इलाके में सेना के 34 आरआर कैंप के बाहर जवानों ने कुछ संदिग्ध मूवमेंट देखी।

jammu

इस पर कैंप की सुरक्षा में तैनात संतरी ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए हवाई फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सैनिकों ने कैंप के आसपास के इलाके के घेर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *